SBI Fixed Deposit Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक बार फिर Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा सकता है। SBI के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि बैंक एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ाएगा। SBI प्रमुख का बयान रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद आया है। कल RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
