अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिकल सामान या इस तरह के दूसरी चीजों की शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए बंपर सेल लेकर आया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप बेहद ही सस्ते दामों पर शॉपिंग कर पाएंगे। इस सेल में ग्राहकों को 1000 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ एक लाख से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
कब से कब तक है Flipkart की ये सेल
फ्लिपकार्ट ने अपनी इस सेल को बिग बचत धमाल सेल का नाम दिया है। इस धमाल सेल में ग्राहकों को iPhone 14 काफी सस्ते दाम में मिल रहा है। इस सेल में आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 67,999 रूपये रखी गई है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एफ 23 5G को भी ग्राहक केवल 16,499 रूपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इन फोन के अलावा आप पोक्को सी55 को 8,499 रुपये और इनफिनिक्स स्मार्ट 7 को 7,499 रूपये रखी गई है।
मिलेगी फ्री डिलिवरी की सर्विस
फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस सेल में आपको फ्री डिलिवरी, लो प्राइस और ईजी रिटर्न की भी फैसेल्टी मिलेगी। वहीं फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको मोबाइल के अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, कपड़ों, ग्रॉसरी, होम डेकोर और किचन अप्लाइंसेस पर भी बेहद शानदार डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में आप केवल 399 रुपये जितनी शुरुआती कीमत में ही हेडफोन और स्पीकर्स को खरीद पाएंगे। वहीं बेस्ट सेलिंग लैपटॉप पर भी ग्राहकों को 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
TV और AC पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
अगर आप गर्मियों के लिहाज से फ्रिज या एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद ही शानदार है। इस सेल में फ्रिज और एसी पर भी 55 प्रतिशत तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं वाशिंग मशीन पर 60 प्रतिशत तक की छूट का फायदा मिल रहा है। किचन में यूज होने वाले सामानों को भी केवल 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं इस सेल में 50 इंच के साइज वाला स्मार्ट टेलिविजन आपको 25 हजार रुपये से भी कम की कीमत पर मिल जाएगा।