अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिकल सामान या इस तरह के दूसरी चीजों की शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए बंपर सेल लेकर आया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप बेहद ही सस्ते दामों पर शॉपिंग कर पाएंगे। इस सेल में ग्राहकों को 1000 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ एक लाख से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
