Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में दोहरी मार पड़ रही है। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार , 14 जुलाई को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल, गैस के साथ ही चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.14% गिरकर यानी 299 रुपये लुढ़ककर 217419 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,17,718 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
