इंडियन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 4 से 6 दिसंबर तक तीनों की बंपर सेल लगाई है। इस सेल में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में Apple iPhone 12 मिनी, Realme 8, सैमसंग F12, Motorola G60 जैसे स्मार्टफोन के अलावा और भी कई सामान रियायती कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप पिछले सेल में चूक गए हैं तो इस बार खरीद सकते हैं। इस सेल में आपको हर प्रोडक्ट कैटेगरी में डील और कई सारे ऑफर्स मिलेंगे।
आइए जानते हैं सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में....
Realme 8 स्मार्टफोन 6.4 इंज की FHD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 16 MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है। यह फोन इस सेल में 17,999 रुपये में मिल रहा है।
Samsung, F12 स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्पेस है। इसे 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी लगी है। इसकी कीमत 11,499 रुपये है।
Motorola G60 में 6GB RAM और 128GB ROM है। इसका सेल्फी कैमरा 32MP का है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी लगी हुई है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है।
Infinix Hot 11S में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। जिसे बढ़ाकर 256 तक किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है। यह फोन फ्लिपकार्ट के सेल में 10,999 रुपये में मिल रहा है।