ITR फाइल करने के लिए जरूरी होता है फॉर्म 16, जानें कहां से और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

कई सारी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 को जारी भी कर दिया है। फॉर्म 16 में नौकरीपेशा व्यक्ति की इनकम और टैक्स से जुड़ी सारी जानकारियां शामिल होती हैं। यह एक सालाना सर्टिफिकेट है जो कि कंपनी की तरफ से जारी किया जाता है। इस फॉर्म के जरिए सैलरी से कितना टैक्स काटा गया है इसका एक ब्योरा कर्मचारियों को दिया जाता है

अपडेटेड Jun 24, 2023 पर 10:13 PM
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) किए जाने की शुरुआत हो गई है। असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) किए जाने की शुरुआत हो गई है। असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। आईटीआई फाइल करने के लिए टैक्स पेयर्स को कुछ दस्तावेज भी चाहिए होते हैं। इन्हीं दस्तावेजों में से एक दस्तावेज फॉर्म 16 (Form 16) भी है। फॉर्म 16 सैलरीड क्लास के लिए एक काफी अहम दस्तावेज है। फॉर्म 16 में कई सारी अहम जानकारियां शामिल होती हैं जो कि ITR भरने के लिए जरूरी होती हैं। ऐसे में आइये फॉर्म 16 से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं।

क्या है ये फॉर्म 16

कई सारी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 को जारी भी कर दिया है। फॉर्म 16 में नौकरीपेशा व्यक्ति की इनकम और टैक्स से जुड़ी सारी जानकारियां शामिल होती हैं। यह एक सालाना सर्टिफिकेट है जो कि कंपनी की तरफ से जारी किया जाता है। इस फॉर्म के जरिए सैलरी से कितना टैक्स काटा गया है इसका एक ब्योरा कर्मचारियों को दिया जाता है।

आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गारंटीड पेंशन प्लान निश्चित, जानिए इसकी खास बातें


जरूरी होता है फॉर्म 16 देना

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 2023 के मुताबिक कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 जारी करना अनिवार्य होता है। अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 जारी नहीं करती है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272 के मुताबिक फॉर्म 16 जारी ना किए जाने पर 100 रुपय रोज के हिसाब से जुर्माना वसूला जा सकता है।

फॉर्म के होते हैं दो हिस्से

फॉर्म 16 के दो हिस्से होते हैं। इसमें से पहले हिस्से यानी पार्ट ए में ऑफिस का TAN, उसका और इंप्लॉई का पैनस पता, असेसमेंट ईयर, रोजगार की अवधि और सरकार को जमा किए गए टीडीएस का एक संक्षिप्त ब्योरा शामिल होता है। वहीं इस फॉर्म के दूसरे भाग में सैलरी का एक डिटेल्ड ब्रेकअप, धारा 10 के तहत के तहत मिलने वाली छूट और भत्ते का ब्रेकअप और इनकम टैक्स एक्ट के तहत मिलने वाली कटौती शामिल होती है।

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म 16

फॉर्म 16 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले www.tdscpc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको TRACES में लॉग इन करना होगा और यूजर आईडी, पासवर्ड, पैन और कैप्चा कोड को फिल करना होगा। अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो इसे भी बनाना होगा। इसके बाद डैशबोर्ड से डाउनलोड की ओर नेविगेट करें और फॉर्म 16 को डाउनलोड करना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फाइनेंशियल ईयर और पैन का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म 16 मिल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।