पैन आधार लिंक से लेकर ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने तक, जून में पड़ रही है इन बेहद ही जरूरी कामों की लास्ट डेट

इस महीने में कई सारे ऐसे काम हैं जिनकी लास्ट डेट आने वाली है। इन कामों में सबसे अहम काम आधार पैन लिंकिंग (Aadhaar Pan Linking) और हाइयर पेंशन के लिए अप्लाई करने जैसे काम हैं। इस महीने में आपको कई सारे अहम काम निपटाना बेहद ही जरूरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको पैसों के मामले में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि इस महीने में किन किन जरूरी कामों की आखिरी तारीख है

अपडेटेड Jun 04, 2023 पर 9:22 AM
इस महीने में कई सारे ऐसे काम हैं जिनकी लास्ट डेट आने वाली है। इन कामों में सबसे अहम काम आधार पैन लिंकिंग (Aadhaar Pan Linking) और हाइयर पेंशन के लिए अप्लाई करने जैसे काम हैं

जून का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने में कई सारे ऐसे काम हैं जिनकी लास्ट डेट आने वाली है। इन कामों में सबसे अहम काम आधार पैन लिंकिंग (Aadhaar Pan Linking) और ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने जैसे काम हैं। इस महीने में आपको कई सारे अहम काम निपटाना बेहद ही जरूरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको पैसों के मामले में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि इस महीने में किन किन जरूरी कामों की आखिरी तारीख है।

पैन-आधार लिंक लास्ट डेट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से पैन आधार को आपस में लिंक करना अनिवार्य बना दिया गया है। इस महीने इसकी आखिरी तारीख है। 30 जून 2024 पैन आधार को आपस में लिंक कर सकते हैं। अगर आपने इस तारीख तक इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा। ऐसे में आपको कई सारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ जाएगा। इससे पहले पैन-आधार को लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तय की गई थी। हालांकि अभी भी आपको इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने के लिए 1,000 रुपये देने होंगे।


ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट

जून में ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की भी आखिरी तारीख है। इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) के सब्सक्राइबर्स अब अपनी पेंशन के लिए 15,000 रुपये मंथली की पेंशन योग्य वेतन सीमा से अधिक योगदान कर सकते हैं। हाइयर पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए लास्ट डेट 26 जून 2023 तय की गई है।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों के लिए नए लॉकर एग्रीमेंट को फेज मैनेर तरीके से रिन्यू करने की सीमा को 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करने की डेडलाइन तय की है। इसके तहत 30 जून 2023 तक 50 फीसदी काम को निपटाया जाना है। बैंकों को स्टाम्प पेपर पर लॉकर एग्रीमेंट तैयार करने की आवश्यकता होती है और ग्राहकों को स्टाम्प पेपर बिना किसी कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार होते हैं। संशोधित समझौता लॉकर धारकों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है। आरबीआई को उम्मीद है कि बैंक 30 जून तक 50 फीसदी नामांकन और 30 सितंबर तक 75 फीसदी नामांकन हासिल कर लेंगे।

इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग में नहीं होंगी ये छोटी गलतियां अगर अभी से आप इनके बारे में जान लें

फ्री आधार अपडेट

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आधार यूजर्स को इसे फ्री में अपडेट करने का मौका दे रहा है। हालांकि यह सर्विस फिलहाल केवल माई आधार पोर्टल के जरिए ही दी जा रही है। आप 14 जून तक इस पोर्टल के सहारे अपने आधार की कुछ खास जानकारियों को ऑनलाइन तरीके से फ्री में अपडेट कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इस दौरान आधार सेंटर पर जाकर कोई अपडेट कराते हैं तो आपको चार्ज देना होगा।

एडवांस टैक्स का पेमेंट

सेल्फ इंप्लॉइड, नौकरीपेशा कर्मचारियों और बिजनेस जिनकी भी एक फाइनेंशियल ईयर के लिए अनुमानित टैक्स 10,000 से ज्यादा है उनके लिए एडवांस टैक्स किश्तों का भुगतान करना जरूरी है। तनभोगी कर्मचारियों के लिए, नियोक्ता आवश्यक करों में कटौती करेगा और यदि उनके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है तो उन्हें अग्रिम कर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। एडवांस टैक्स का पेमेंट चार किश्तों के तहत किया जाना है। ऐसे में पहली किश्त के भुगतान की आखिरी तारीख 15 जून 2023 है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।