वॉट्सऐप के जरिए बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर, जानें क्या है इसका पूरा प्रॉसेस

पेट्रोलियम कंपनियां अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करते हुए अब वॉट्सऐप के जरिए गैस सिलेंडर को बुक करने की सुविधाएं दे रही हैं। आप अपने वॉट्सऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर को बुक कर सकते हैं। सरकारी तेल और गैस कंपनियां अपने ग्राहकों को इसकी सुविधा दे रही हैं। भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के कस्टमर्स इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं

अपडेटेड Apr 09, 2023 पर 7:11 PM
पेट्रोलियम कंपनियां अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करते हुए अब व्हाट्सएप के जरिए गैस सिलेंडर को बुक करने की सुविधाएं दे रही हैं

मौजूदा वक्त डिजिटल सर्विसेज का है। आज के इस डिजिटल जमाने में लगभग हर एक तरह की सर्विसेज हमारी मोबाइल के जरिए हमें डिजिटल तरीके से ही मिल जाती है। इपर चाहे वो शॉपिंग करना हो, किराने का सामान मंगाना हो, पैसा भेजना या मंगाना हो या फिर बैंकिंग से जुड़ा कोई काम हो लगभग ये सारे काम ही डिजिटल तरीके से मोबाइल से ही किए जाते हैं। ऐसे में अब पेट्रोलियम कंपनियां अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करते हुए अब वॉट्सऐप के जरिए गैस सिलेंडर को बुक करने की सुविधाएं दे रही हैं।

वॉट्सऐप के जरिए बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर

आप अपने वॉट्सऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर को बुक कर सकते हैं। सरकारी तेल और गैस कंपनियां अपने ग्राहकों को इसकी सुविधा दे रही हैं। भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के कस्टमर्स इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि आप इन तीनों अलग अलग कंपनियों के गैस सिलेंडर को वॉट्सऐप के जरिए कैसे बुक कर सकते हैं।


भारत गैस के कस्टमर्स कैसे कर सकते हैं बुकिंग

अगर आप भारत गैस के कस्टमर्स हैं तो आपको अपने वॉट्सऐप के जरिए 1800224344 पर एक मैजेस को भेजना होगा। इस वॉट्सऐप नंबर के जरिए आप गैस सिलेंडर को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी वेबसाइट my.ebharatgas.com/bharatgas.com/bharatgas/home/index पर जाकर भी ऑनलाइन गैस सिलेंडिर को बुक कर सकते हैं।

SBI के ग्राहक मिस्डकॉल से भी चेक कर सकते हैं अपना बैलैंस, जानें और क्या क्या शामिल है इस सर्विस में

इंडेन गैस सिलेंडर को कैसे कर सकते हैं बुक

इंडेन गैस सिलेंडर के ग्राहकों को वॉट्सऐप के जरिए बुकिंग करने के लिए 7588888824 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको इस नंबर को सेव करना होगा। फिर आपको अपना वॉट्सऐप ओपन करना होगा। फिर सेव किए गए नंबर पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से Book या Refill लिखकर भेजना होगा। अपने मैसेज में आपको सिलेंडर के बुकिंग की तारीख को भी लिखना होगा। गैस बुकिंग का स्टेटस जानने के लिए आपको Status और ऑर्डर नंबर लिखकर उसी नंबर पर भेजना होगा।

HP गैस सिलेंडर कैसे करें बुक

HP गैस सिलेंडर को बुक करने के लिए आपको 9222201122 नंबर पर एक वॉट्सऐप एसएमएस भेजना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले इस नंबर को सेव करना होगा। फिर वॉट्सऐप पर जाकर इस नंबर पर Book लिख कर भेजना होगा। जैसे ही आप इस नंबर पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से बुक लिखकर भेजेंगे आपका ऑर्डर डिटेल आ जाएगा। इसमें आपको सिलेंडर के डिलिवरी डेट से लेकर बाकी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।