देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को मिस्ड कॉल और SMS के जरिए ही कई तरह की बैकिंग सर्विस डिलिवर कर रहा है। SBI के ग्राहक अपने मोबाइल से केवल मिस्ड कॉल देकर या फिर एसएमएस भेजकर अपने अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और इस तरह की दूसरी कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सुविधा को SBI क्विक मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस नाम दिया है।
कैसे काम करती है SBI की ये सर्विस
SBI क्विक एक तरह की मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस है जो कि SBI अकाउंट होल्डर्स को रजिस्ट्रेशन, अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, ATM कार्ड को बंद करना, लोन और पीएम सोशल सिक्योरिटी स्कीम समेत कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। एसबीआई के ग्राहक इस सर्विस से खुद को डी-रजिस्टर भी कर सकते हैं। साथ ही ग्राहक ईमेल के जरिए भी अपने अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई के ग्राहक होम लोन और एजुकेशन लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट भी ईमेल के जरिए हासिल कर सकते हैं।
SBI की इस सुविधा के लिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
SBI क्विक मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए SBI के ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन भी कराना होता है। इसके लिए अकाउंट होल्डर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 09223488888 पर 'REGaccount number' लिख कर एक मैसेज भेजना होगा। जैसे कि अगर मान लीजिए कि आपका अकाउंट नंबर 123456789 है तो आपको REG 123456789 ऐसे लिख कर एसएमएस भेजना होगा।
कैसे चेक कर पाएंगे बैलेंस और दूसरी जानकारियां
बैलेंस चेक करने के लिए आपको मिस्ड कॉल देना होगा या फिर 09223766666 पर BAL टाइप करके एसएमएस भेजना होगा। साथ ही मिनी स्टेटमेंट चेक करने के लिए आपको 9223866666 पर MSTMT टाइप करके भेजना होगा। वहीं अगर आपको अपने ATM कार्ड को ब्लॉक करना है तो आपको 567676 पर Block के साथ अपने एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंकों को टाइप करके भेजना होगा। वहीं कार या होम लोन के बारे में जानकारी लेने के लिए आपको 567676 या 09223588888 पर कार या होम लिख कर एसएमएस भेजना होगा।