Axis बैंक के कस्टमर्स क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें ऐप से लिंक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अभी तक केवल डेबिट कार्ड के जरिए ही यूपीआई ऐप को इस्तेमाल करने की सुविधा मौजूद थी। पर पिछले कुछ दिनों में कई सारे बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनता की सुविधा के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने की अनुमति दी है। जिसके बाद अब क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 07, 2023 पर 8:56 PM
Story continues below Advertisement
Axis Bank भी अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा का लाभ दे रहा है

मौजूदा वक्त में UPI के जरिए ट्रांजैक्शन काफी तेजी से बढ़ा है। लोग एक दूसरे को पैसै भेजने या मंगाने के लिए, बिल पेमेंट के लिए या फिर शॉपिंग जैसे कामों के लिए यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस सुविधा के जरिए आप कभी भी और कहीं से भी किसी को भी चंद सेकेंडों के अंदर ही पैसा भज सकते हैं। हालांकि अभी तक केवल डेबिट कार्ड के जरिए ही यूपीआई ऐप को इस्तेमाल करने की सुविधा मौजूद थी। पर पिछले कुछ दिनों में कई सारे बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनता की सुविधा के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने की अनुमति दी है।

Axis बैंक दे रहा अपने ग्राहकों को सुविधा

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) भी अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा का लाभ दे रहा है। एक्सिस बैंक के ग्राहक रूपे क्रेडिट कार्ड को अपने यूपीआई ऐप से जोड़ कर इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ प्रोसेस से भी होकर गुजरना होगा। आइये जानते हैं कि कैसे आप अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं।

प्री-सैंक्शंड क्रेडिट लाइन क्या है, UPI के जरिए आप कैसे उठा सकते हैं फायदा ?


रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने का पूरा प्रोसेस

स्टेप 1- सबसे पहले अपने BHIM ऐप खोलें और 'लिंक बैंक अकाउंट' पर क्लिक करें।

स्टेप 2- वहां पर प्लस ऑप्शन '+,' पर क्लिक करना हगा। इसके जरिए आप अपने ऐप में दूसरा बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं। आप बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड सेवा चुन सकते हैं।

स्टेप 3- क्रेडिट कार्ड सर्विसेज के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद अपना मोबाइल नंबर और इससे जुड़ी बाकी जानकारियों को दर्ज करें।

स्टेप 4- चौथे स्टेप में आपको अपने क्रेडिट कार्ड के अंतिम 6 अंकों और क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा आपको उसे इंटर करना होगा।

स्टेप 5- इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन सेट करना होगा। जिसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा और आप डेली ट्रांजैक्शन भी कर पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।