Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को कीमतों में तेजी आई। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,900 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी ने 569 रुपये की गिरावट देखने को मिली। सोना आज 92 रुपये चढ़कर 48,885 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 63853 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,885 रुपये पर खुला। कल सोमवार सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,793 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 92 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,689 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,779 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,664 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28598 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63,853 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 64,422 रुपये रहा। चांदी में 569 रुपये की गिरावट आई।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट