Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार सोने के भाव में तेजी आई। गोल्ड का रेट 48000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोना आज 240 रुपये चढ़कर 48,125 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,833 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,345 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,105 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 240 रुपये की तेजी रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,151 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,284 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,259 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,282 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,883 रुपये रहा। चांदी के रेट कल 61520 रुपये पर बंद हुआ था।
IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव