Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट आई और रेट 48000 रुपये के नीचे चला गया। सोना आज 143 रुपये गिरकर 47,966 रुपय पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61219 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,966 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,8109 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 143 रुपये की नरमी रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,774 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,937 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,975 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,060 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61219 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 61,227 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 8 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।