Get App

Gold Silver Price: 54000 के पार सोना और 71000 के ऊपर चांदी, आज गोल्ड ने फिर लगाई छलांग

Gold Price Today 9th March: रूस और यूक्रेन क्राइसिस के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 2:38 PM
Gold Silver Price: 54000 के पार सोना और 71000 के ऊपर चांदी, आज गोल्ड ने फिर लगाई छलांग
Gold Silver Price: 54000 के पार सोना और 71000 के ऊपर चांदी, आज गोल्ड ने फिर लगाई छलांग

Gold Price Today 9th March: रूस और यूक्रेन क्राइसिस के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। अभी भी सोना नए पीक की तरफ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। ज्वैलरी बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 54283 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी का रेट 71800 के ऊपर चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 54283 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 53,548 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 825 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 54,066 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 49723 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  40,712 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 31756 रुपये रहा।

आज का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें