Gold Silver Price: सोने-चांदी के दामों में आज फिर आई गिरावट, जानें ज्वैलरी बाजार में क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 1:16 PM
आज फिर आई सोने और चांदी के भाव में गिरावट, इतना सस्ता हो गया है गोल्ड

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट  नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,509 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,691 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 67,344 रुपये चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,509 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,691 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 182 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51303 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,182 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,632 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30133 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 29 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51509 51691 -182
Gold 995 (23 कैरेट) 51303 51484 -181
Gold 916 (22 कैरेट) 47182 47349 -167
Gold 750 (18 कैरेट) 38632 38768 -136
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30133 30239 -106
Silver 999 67344 Rs/Kg  67592 Rs/Kg - 248 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67344 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67,592 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 248 रुपये की गिरावट आई।

आज फिर सोने के भाव में आई गिरावट आज फिर सोने के भाव में आई गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।