Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा लेकिन चांदी हुई सस्ती, जानें रेट

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं

अपडेटेड Nov 16, 2021 पर 2:44 PM
gold2FB

Gold Silver Price Today 16th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49439 रुपये के पार पहुंच चुका है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 88 रुपये महंगा होकर 49439 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 146 रुपये चढ़कर 45033 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 288 रुपये सस्ती होकर 66,679 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 49439 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49351 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 88 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,241 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,286 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37079 रुपये पर पहुंच गया। कल 18 कैरेट गोल्ड का रेट 37013 रुपये है।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 66,679 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 66967 रुपये रहा। आज चांदी का भाव 288 रुपये कम हुआ है।

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।