Get App

Gold Price: शादी के सीजन में आज फिर बढ़ी सोने की चमक, इतना बढ़ा दाम

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2021 पर 1:38 PM
Gold Price: शादी के सीजन में आज फिर बढ़ी सोने की चमक, इतना बढ़ा दाम
gold

Gold Silver Price Today 10th November 2021: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49100 रुपये के पार पहुंच चुका है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 160 रुपये महंगा होकर 49163 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 146 रुपये चढ़कर 45033 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 203 रुपये महंगी होकर 66,488 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 49163 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49003 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 160 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,966 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,033 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36872 रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें