Gold Price Today: सोने में जारी है तेजी और चांदी में गिरावट, जानें आज क्या रहा भाव

Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन कीमतों में तेजी आई

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 2:22 PM
Gold Price Today: सोने में तेजी और चांदी में आई गिरावट

Gold Price Today:  देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन कीमतों में तेजी आई। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,700 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी ने 379 रुपये की गिरावट देखने को मिली। से ज्यादा की छलांग लगाई। सोना आज 90 रुपये चढ़कर 48698 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 64,562 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,698 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,608 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 90 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,503 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,607 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,524 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28488 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,562 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 64941 रुपये रहा। चांदी में 379 रुपये की गिरावट आई।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

मेटल 24 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 21 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48698 48608 90
Gold 995 (23 कैरेट) 48503 48413 90
Gold 916 (22 कैरेट) 44607 44525 82
Gold 750 (18 कैरेट) 36524 36456 68
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28488 28436 52
Silver 999 64562 रुपये प्रति किलो 64941 रुपये प्रति किलो -379 रुपये प्रति किलो

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।