Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में फिर मामूली तेजी नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,600 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,578 रुपये पर बंद हुआ और आज ये 51630 रुपये पर खुला। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 51,630 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,578 रुपये पर खुला। आज दाम में 52 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51423 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,293 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,723 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30204 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 66,074 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 65,919 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 155 रुपये की तेजी आई।