Gold-Silver Price Today: आज ये रहा सोने-चांदी का ताजा भाव, आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 1:02 PM
Gold Silver Price: सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, ज्वैलर के पास जाने से पहले चेक कर लें रेट

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई।ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51700 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी का रेट 68500 के ऊपर चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,757 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,464 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 293 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51550 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,409 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,818 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30278 रुपये रहा।


आज का भाव

मेटल 17 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51757 51464 293
Gold 995 (23 कैरेट) 51550 51258 292
Gold 916 (22 कैरेट) 47409 47141 268
Gold 750 (18 कैरेट) 38818 38598 220
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30278 30106 172
Silver 999 68521 Rs/Kg  67687 Rs/Kg 166 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 68,521 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67,687 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 166 रुपये की तेजी आई।

सोने और चांदी के भाव में आई तेजी सोने और चांदी के भाव में आई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।