Gold Silver Price: आज सोने के भाव में आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ Gold

Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को कीमतों में गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 1:03 PM
सोने के भाव में आई गिरावट लेकिन चांदी में आई तेजी

Gold Price Today:  देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,200 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 36 रुपये की देखने को मिली। सोना आज 11 रुपये गिरकर 48,168 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 60751 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,168 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,179 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 11 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,975 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,122 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,126 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,187 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,751 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,715 रुपये रहा। चांदी में  36 रुपये की तेजी आई।

मेटल 4 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48168 48179 -11
Gold 995 (23 कैरेट) 47975 47986 -11
Gold 916 (22 कैरेट) 44122 44132 -10
Gold 750 (18 कैरेट) 36126 36134 -8
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28178 28185 -7
Silver 999 60751 रुपये प्रति किलो 60715 रुपये प्रति किलो 36

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।