Gold Silver Price: आज सोने का भाव में आज फिर रही तेजी, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today 7th February: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 12:47 PM
सोने के भाव में आज फिर आई तेजी

Gold Price Today 7th February:  देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,400 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 191 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 147 रुपये चढ़कर 48,427 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61,556 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,427 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,427 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 147 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,233 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,359 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,320 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,330 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,556 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,365 रुपये रहा। चांदी में 191 रुपये की तेजी आई।

मेटल 8 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 7 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48427 48280 147
Gold 995 (23 कैरेट) 48233 48087 146
Gold 916 (22 कैरेट) 44359 44224 135
Gold 750 (18 कैरेट) 36320 36210 110
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28330 28244 86
Silver 999 61556 Rs/Kg 61365 Rs/Kg 191 Rs/Kg

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।