Gold Price Today 7th February: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को कीमतों में बेहद मामूली तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,200 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 404 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 2 रुपये चढ़कर 48,275 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61,331 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
