Google Maps: गूगल के बढ़ते इस्तेमाल से आजकल कई काम बेहद आसान हो गए हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग फौरन गूगल क्रोम में सर्च कर लेते हैं। मनी ट्रांसफर करने से लेकर कहीं घूमने जाने तक के सारे काम गूगल के जरिए आसानी से हो जाते हैं। रोचक बात ये है कि आप गूगल करके अपने घर के एड्रेस को भी देख सकते हैं। जी हां, ये बात बिल्कुल सच है कि आप अपने घर को अब गूगल मैप पर ढूंढ़ सकते हैं। अगर घर का पता गूगल में नहीं मिल रहा है तो इसे जोड़ सकते हैं।
गूगल मैप आज के वक्त में एक जरूरी नेविगेशन ऐप है। रात या फिर सूनसान जगह पर आपको कोई एंड्रेस बताने वाला नहीं होता है, उस वक्त गूगल मैप आपका साथी होता है। यह हर लोकेशन की सटीक जानकारी देता है। साथ ही आपको ऐप पर अपना होम एड्रेस ऐड करने की भी सुविधा मिलती है। गूगल मैप पर होम एड्रेस ऐड करने से यूजर्स को काफी सुविधा होती है। ऐसे में अगर आपने अभी तक गूगल मैप पर एंड्रेस ऐप नहीं किया है, तो उसे आज ही ऐड कर लेना चाहिए।
गूगल मैप पर ऐसे अपडेट करें घर का पता
गूगल मैप्स पर होम एड्रेस जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Maps ऐप ओपन करें। इसके बाद ऊपर साइड में आपको गूगल अकाउंट प्रोफाइल पर टैप करना है। यहां से आपको Manage your Google Account का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। इसके बाद Personal info सेक्शन को सेलेक्ट करना है। यहां Address सेक्शन में आपको Home का ऑप्शन दिखेगा। उसपर टैप करना है। इसके बाद अपने घर का पता दर्ज करें। फिर आपका होम एड्रेस Google Map पर अपडेट हो जाएगा। आप चाहें तो काम करने की जगह को भी Work ऑप्शन में जाकर अपडेट कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि घर और काम के पते को केवल आप ही देख सकते हैं। अगर आप अपना सबको दिखाना चाहते हैं तो गूगल अकाउंट पर जाकर इसे प्रोफाइल एड्रेस के तौर पर सेव किया जा सकता है।
एड्रेस अपडेट करने का फायदा
होम एड्रेस जोड़ने के बाद घर से काम करने की जगह जाने के लिए नेविगेशन आसान हो जाएगा। आपको हर बार एड्रेस टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल मैप आपकी नेविगेशन हिस्ट्री को बेहतर तरीके से सेव करके रखेगा। ताकि आपको सटीक नेविगेशन मिल सके।