ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई आधार बेस्ड पेमेंट सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। गूगल पे का कहना है कि इस सर्विस की शुरुआत लाखों इंडियन यूजर्स के लिए पेमेंट और UPI की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए की गई है।
भारत में हर रोज होता है 40 करोड़ से ज्यादा का डिजिटल ट्रांजैक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर रोज 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग डिजिटल तरीके से ट्रांजैक्शन करते हैं। भारत में टूरिज्म, ग्रॉसरी और फूड डिलिवरी जैसे कई सेक्टरों में 80 फीसदी से भी ज्यादा का लेन-देन ऑनलाइन तरीके से ही किया जाता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फोनपे, गूगलपे, पेटिएम और क्रेड की यूपीआई बेस्ड पेमेंट मार्केट में 95 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सेदारी है। वहीं रिपोर्ट यह भी बताती है कि "डिजिटल भुगतान बाजार मौजूदा 3,200 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 तक 4,000 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।"
बिना डेबिट कार्ड के सेट हो जाएगा UPI पिन
गूगल पे (Google Pay) की आधार बेस्ड UPI सर्विस के साथ अब यूजर्स बिना डेबिट कार्ड के ही अपना पिन सेट कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए ही अवेलबल है। गूगल पे ने कहा कि UPI बेस्ड आधार ऑनबोर्डिंग की सर्विस बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है। ताकी पूरे देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ाया जा सके।
जानें कैसे कर सकेंगे इस सर्विस को यूज
आधार बेस्ड UPI को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के लिए यह जरूरी है उनके बैंक में भी वही मोबाइल नंबर लिंक हो जो उनके आधार से लिंक है। इसके बाद यूजर्स गूगल पे पर डेबिट कार्ड और आधार बेस्ड UPI के ऑप्शन को सेलेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरुआती 6 अंकों को इंटर करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी। जिसे इंटर करने के बाद आपको यूपीआई पिन सेट करना होगा।