Balika Samridhi Yojana: देश में बेटियों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकारों की ओर से बेटियों के लिए योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं का मकसद है कि गरीब तबके की बेटियां अपना भविष्य उज्जज्वल कर सकें। उनकी शिक्षा पूरी हो सके। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम बालिका समृद्धि योजना है। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत साल 1997 में महिला और बाल विकास विभाग की ओर से की गई थी।
आज के समय देश भर में कई बेटियां सरकार की इस स्कीम का फयदा उठा रही हैं। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। आइये जानते हैं बालिका समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से –
इस योजना के तहकत बच्चियों के जन्म के प्रति परिवार और समाज के रवैये को बदलना है। बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस कारण पहली कक्षा से ही बच्चियों को योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाती है। जब तक बालिका कानूनी रूप से बालिक नहीं जाती है। तब तक उसका पालन-पोषण करना है। इस योजना में बेटी के जन्म के समय उसकी मां को 500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। अगर आपके घर पर बेटी का जन्म हुआ है और आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।
कक्षा 1 से लेकर 3 तक - 300 रुपये सालाना
कक्षा 4 के लिए - 500 रुपये
कक्षा 5 के लिए - 600 रुपये
कक्षा 6 और 7 के लिए - 700 रुपये हर साल
कक्षा 8 के लिए - 800 रुपये
कक्षा 9 और 10 के लिए - 1000 रुपये प्रति वर्ष
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं।
अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना है। इसके अलावा अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं। इस स्थिति में आपको हेल्थ फंक्शनरी में जाना होगा।