Gold Price Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे बना हुआ है। बीते शुक्रवार को सोने का भाव शाम में 59,976 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 142 रुपये गिरकर 59,834 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 428 रुपये गिरकर 73,249 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
सोने के भाव में आई गिरावट
सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 142 रुपये गिरकर 59,834 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 131 रुपये गिरकर 54,807 रुपये पर रहा।
IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड के भाव पर एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।