Zomato Share Price: एक साल के हाई पर पहुंचे शेयर, इस कारण आज 3% उछले भाव

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। इसके चलते बीएसई पर शेयर इंट्रा-डे में करीब 3 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 80.30 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों की यह शानदार खरीदारी ब्रोकरेज के पॉजिटिव रुझान के चलते दिख रही है। तीन महीने में जोमैटो के शेयर 47.5 फीसदी मजबूत हुए हैं

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज के पॉजिटिव व्यू के अलावा MSCI (मॉर्गन स्टैनले कैपिटल इंटरनेशनल) के इंडेक्स में जोमैटो का वेटेज बढ़ने के साथ-साथ ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर इनसेंटिव और डिस्काउंट्स में बदलाव ने भी जोमैटो के लिए पॉजिटिव माहौल बनाया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। इसके चलते बीएसई पर शेयर इंट्रा-डे में करीब 3 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 80.30 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों की यह शानदार खरीदारी ब्रोकरेज के पॉजिटिव रुझान के चलते दिख रही है। ब्रोकरेज इसकी ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं और इसके चलते तीन महीने में जोमैटो के शेयर 47.5 फीसदी मजबूत हुए हैं। आज इंट्रा-डे में यह एक साल के हाई पर पहुंच गया लेकिन मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई। फिलहाल बीएसई पर यह 1.68 फीसदी की मजबूती के साथ 78.87 रुपये पर ट्रेड हो रहा है।

    ब्रोकरेज का क्या है रुझान

    मार्च तिमाही में जोमैटो का घाटा सालाना आधार पर 260 करोड़ रुपये और तिमाही आधार पर 345 करोड़ रुपये से 188 करोड़ रुपये पर आ गया। कंसालिडेटेड रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 70 फीसदी बढ़कर 2056 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जेफरीज के मुताबिक फूड सेक्टर में मार्जिन बढ़ने और ब्लिंकिट के घाटे में गिरावट से जोमैटो के मुनाफे में सुधार होगा। चुनौतीपूर्ण मैक्रोइकनॉमिक कंडीशन्स में भी मैनेजमेंट ने मुनाफे में सुधार की संभावना जताई है। जेफरीज का अनुमान है कि जून 2023 तिमाही में इसका ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू शानदार तेजी से बढ़ सकता है। जेफरीज के क्रिस वुड ने 4% वेटेज के साथ इसे अपने लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो में रखा है जिसने जोमैटो के लिए पॉजिटिव माहौल बनाया।


    IEX अब F&O की बैन लिस्ट में, जानिए क्या है इसका मतलब, एक्सपर्ट ने दी यह सलाह

    एक और ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज भी इसे लेकर पॉजिटिव है क्योंकि इसका अनुमान है कि ब्लिंकिट का घाटा नीचे आने पर वित्त वर्ष 2024 में कांट्रिब्यूशन मार्जिन (CM) पर ब्रेकइवन को सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज ने इसमें 95 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    Multibagger Stocks: तीन साल में  802% रिटर्न, अब आठवीं बार डिविडेंड बांटेगी यह कंपनी

    Zomato के लिए इनसे भी बना पॉजिटिव माहौल

    ब्रोकरेज के पॉजिटिव व्यू के अलावा MSCI (मॉर्गन स्टैनले कैपिटल इंटरनेशनल) के इंडेक्स में जोमैटो का वेटेज बढ़ने के साथ-साथ ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर इनसेंटिव और डिस्काउंट्स में बदलाव ने भी जोमैटो के लिए पॉजिटिव माहौल बनाया। एमएससीआई ने इंडेक्स में इसका वेटेज बढ़ाया तो इसके चलते 5.9 करोड़ डॉलर का निवेश आया।

    वहीं ओएनडीसी के मामले में बात करें तो इनसेंटिंव में कटौती के चलते इसके डेली ऑर्डर वैल्यू में करीब 64 फीसदी की गिरावट आई। पहले ही इसका अनुमान लगाया जा रहा था कि ओएनडीसी पर जो शुरुआती बिक्री है, उसे बनाए रखना काफी मुश्किल होगा और ऐसा ही हुआ। पहले ओएनडीसी को जोमैटो के लिए निगेटिव माना जा रहा था।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।