सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल, ऑनलाइन ही मिल सकेगा 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज का बेनिफिट

सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एक खास तरह का पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी सहायता आप कई सारे जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही निपटा सकते हैं। इससे आपको सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। साथ ही इसके जरिए आप अपने कई सारे जरूरी कागजात भी बनवा पाएंगे। इस पोर्टल पर अलग अलग तरह की 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज मिलेंगी

अपडेटेड May 06, 2023 पर 10:32 PM
सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एक खास तरह का पोर्टल लॉन्च किया गया है

इंटरनेट के इस मौजूदा वक्त में ज्यादातर काम ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही निपटाए जाते हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एक खास तरह का पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसकी सहायता आप कई सारे जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही निपटा सकते हैं। इससे आपको सरकारी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे। साथ ही इसके जरिए आप अपने कई सारे जरूरी कागजात भी बनवा पाएंगे। इस पोर्टल पर अलग अलग तरह की 13,000 से भी ज्यादा सर्विसेज मिलेंगी।

एक ही पोर्टल पर मिलेंगी 13000 से ज्यादा सर्विसेज

सरकार की तरफ से जारी किए गए इस खास पोर्टल का नाम services.india.gov.in है। इस पोर्टल के जरिए 13,350 सर्विसेज का फायदा लिया जा सकता है। इस पोर्टल के जरिए यूजर अपना आधार कार्ड-पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नीलामी में भी भाग लिया जा सकता है। साथ ही इस पोर्टल के जरिए बर्थ सर्टिफिकेट भी बनवा सकते हैं। इन सब कामों के लिए आपको सरकारी ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

PM Kisan Scheme: किसान योजना के तहत पैसा पाने के लिए न करें ऐसा फ्रॉड, पड़ जाएंगे मुसीबत में


अलग अलग मिनिस्ट्री की सर्विस भी हैं अवेलबल

इस सरकारी पोर्टल पर रक्षा मंत्रालय की 121 सर्विसेज, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की 100 सर्विसेज, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री की 72 सर्विसेज, पर्सनल पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशन मिनिस्ट्री की 60 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की 46 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स की 39 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर की 38 सर्विसेज और इस तरह की तमाम सर्विसेज मौजूद हैं।

कैसे काम करता है ये पोर्टल

इस पोर्टल के जरिए किसी भी तरह की सुविधा का लाभ लेने के लिए services.india.gov.in पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको दाहिने तरफ ऑल कटेगरी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको जो भी सर्विसेज लेनी है उसके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आप उस सर्विस के पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आप उस सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।