Bank Holiday November 2021: गुरू नानक जयंती के कारण आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानें लिस्ट

आज गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 9:16 AM
sbibankFB

Bank Holiday List: आज गुरू नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। नवंबर महीने के बचे हुए दिनों में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में आज बैंक ब्रांच बंद रहेंगी या खुली होंगी।

गुरू नानक जयंती, कनक दास जयंती जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के द्वारा जारी की गई छुट्टियों के अनुसार इसमें कई ऐसे दिन भी हैं जब कुछ विशेष क्षेत्र में त्योहार या जयंती की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।

RBI के कैलेंडर के मुताबिक बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) के कैलेंडर के मुताबिक इस महीने छुट्टियों की लंबी लिस्ट होगी।


6 दिन बंद रहेंगे बैंक

19 नवंबर- गुरू नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, गंगटोक, हैदाराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।

21 नवंबर- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

22 नवंबर- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरू में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।

23 नवंबर- सेंग कुत्सनेम के कारण इस दिन शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे।

27 नवंबर- शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

28 नवंबर- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।