HDFC Bank ने बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी आपके होम, कार और पर्सनल लोन की EMI

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक HDFC Bank ने MCLR दर 35 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दी है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 12:20 PM
मुताबिक HDFC Bank ने MCLR दर 35 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दी है।

HDFC Bank MCLR Rate Hike: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक HDFC Bank ने MCLR दर 35 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दी है। MCLR रेट होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन यानी किसी भी तरह के लोन पर ब्याज तय करने का आधार होता है। यानी इससे कम में बैंक लोन ऑफर नहीं करता। HDFC Bank ने इन्हीं दरों में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। HDFC Bank ने लोन की ये दरें तब बढ़ाई है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बढ़ती महंगाई के बीच RBI एक बार फिर दरें बढ़ा सकता है।

अन्य बैंकों ने भी महंगा किया है लोन

एचडीएफसी बैंक एमसीएलआर दर वृद्धि का मतलब यह होगा कि नए और मौजूदा लोन ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा। उनकी कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी। आरबीआई ने कुछ दिन पहले रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद SBI, PNB, ICICI जैसे कई बैंकों ने MCLR रेट को बढ़ा दिया।


ये हैं नई दरें

HDFC Bank की वेबसाइट के अनुसार 7 मई 2022 को MCLR रेट बढ़कर इतनी हो गई हैं।

रात भर: पुरानी दर - 7.15 प्रतिशत; नई दर - 7.50 प्रतिशत

एक महीना: पुरानी दर - 7.20 प्रतिशत; नई दर - 7.55 प्रतिशत

तीन महीने: पुरानी दर - 7.25 प्रतिशत; नई दर - 7.60 प्रतिशत

छह महीने: पुरानी दर - 7.35 प्रतिशत; नई दर 7.70 प्रतिशत

एक वर्ष: पुरानी दर - 7.50 प्रतिशत; नई दर 7.85 प्रतिशत

दो साल पुरानी दर - 7.60 फीसदी; नई दर 7.95 प्रतिशत

तीन साल पुरानी दर - 7.70 फीसदी; नई दर 8.05 प्रतिशत

महंगे हो जाएंगे सभी तरह के लोन

HDFC Bank के MCLR rate बढ़ाने से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। यानी, इन लोन की EMI मौजूदा ग्राहकों के लिए बढ़ जाएगी। नए ग्राहकों को लोन महंगा मिलेगा।

जेवर एयरपोर्ट समय पर बन जाएगा, हम इसे 5730 करोड़ रुपये के तय बजट में बनाएंगे: सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।