होली (Holi 2023) का त्योहार शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) दोनों ने ही अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट का ऐलान किया है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, मोबाइल फोन, कपड़े, किराना, किचन के सामान और इस तरह के कई सारे प्रोडक्ट्स पर ऑकर्षक ऑफर और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
गैजेट्स पर मिल रहा 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
एमेजॉन (Amazon) लैपटॉप और वियरेबल्स जैसे कई सारे गैजेट्स पर अपने ग्राहकों को 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। ग्राहक एमेजॉन के होली शॉपिंग स्टोर सेक्शन पर जाकर इसके लिए लाइव शॉपिंग कर सकते हैं। वहीं अगर फ्लिपकार्ट की बात करें तो यहां पर आपको 1 लाख से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट फर्नीचर पर 70 प्रतिशत की छूट, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन आदि जैसे घरेलू उपकरणों पर 75 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। एयर कंडीशनर पर 55 प्रतिशत की छूट और सबसे ज्यादा बिकने वाले लैपटॉप पर 45 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
मोबाइल फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) दोनों शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर एप्पल आईफोन (Apple iPhone) सैमसंग और भी कई सारे मोबाइल्स पर काफी शानदार डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, अपैरल और किचन अप्लायंसेज जैसे सामानों पर भी ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट का बेनिफिट मिल रहा है।
एमेजॉन पर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
एमेजॉन (Amazon) पर आप वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एम13 की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि आप एमेजॉन इको डॉट थर्ड जनरेशन को आप 3,499 रुपये में खरीद सकते हैं। एमेजॉन फायर टीवी स्टिक लाइट की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है। एमेजॉन किंडल की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। सोनी ब्राविया 108 सेमी 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी गूगल टीवी को आप 42,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा बोट का ब्लूटूथ वायरलेस ईयरबड्स केवल 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर एप्पल आईपैड 9th जनरेशन के लिए आपको 30,900 रुपये चुकाने होंगे। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ स्टाइलस के लिए आपको 49,999 रुपये देने होंगे। जबकि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट के लिए आपको 13,450 रुपये चुकाने होंगे।