5000 रुपये तक कम हो सकती है आपके होम लोन की EMI! यहां जानें कौनसी अपनानी होगी ट्रिक

Home Loan Calculator: अगर आप भी होम लोन की EMI से परेशान है तो हम आपके लिए अच्छी खबर और जानकारी लाए हैं

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 7:13 PM
5000 रुपये तक कम हो सकती है आपके होम लोन की EMI! यहां जानें कौनसी अपनानी होगी ट्रिक

Home Loan Calculator: अगर आप भी होम लोन की EMI से परेशान है तो हम आपके लिए अच्छी खबर और जानकारी लाए हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि इस जबरदस्त ट्रिक के जरिये आप कैसे अपनी EMI से 5,000 रुपये कम कर सकते हैं। पहले ज्यादातर बैंक 8 से 9 फीसदी का लोन दे रहे थे लेकिन अब ज्यादातर बैंक 7 फीसदी पर लोन ऑफर कर रहे हैं। साथ ही होम लोन ग्राहकों को कई ऑफर्स भी दिये जा रहे हैं।

5000 रुपये तक कम हो जाएगी EMI

अगर आप भी अपनी होम लोन EMI 5000 रुपये तक कम करनी है तो उसके लिए थोड़ी प्लानिंग करनी होगी। बैंक लोन सस्ती ब्याज दरों पर ट्रांसफर करने पर आपकी ईएमआई पर काफी अंतर आएगा। इसे हम एक उदाहरण के जरिये समझ सकते हैं। जैसे मान लीजिए आपने आज से 5 साल पहले यानी 2016 में होम लोन लिया, तब उस बैंक की होम लोन पर ब्याज दर 9.25 फीसदी थी। अब आप होम लोन को किसी नए बैंक में शिफ्ट करते हैं तो उसे 7 फीसदी की दर पर ले सकते हैं तो आपकी मासिक EMI अपने आप कम हो जाएगी।


समझे पूरा गणित

साल 2016

लोन अमाउंट - 30 लाख

ब्याज दर - 9.25%

लोन की अवधि - 20 साल

EMI - 27,476

अब मान लीजिए कि 2022 में आपने अपने होम लोन को किसी नए बैंक में शिफ्ट किया। तो आपका आउटस्टैंडिंग लोन 24 लाख रुपये बचा होगा। यानी, अगर आप इस तरह से अपने होम लोन को शिफ्ट करते हैं तो हर महीने आपकी EMI लगभग 5000 रुपये कम हो सकते हैं।

नए बैंक की ईएमआई कैलकुलेशन

साल 2022

लोन अमाउंट - 25 लाख

ब्याज दर -  6.90%

लोन की अवधि -  14 साल

EMI - 22,000 (करीबन)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।