अब LPG सिलेंडर की बुकिंग आप 2 मिनट में कर सकते हैं। बस एक बटन क्लिक किया और रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी। अब इंडेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस सभी सिलेंडर बुक करने के लिए ऑनलाइन LPG बुकिंग करने की सर्विस दे रहे हैं। अब ग्राहकों को फोन करने या गैस एजेंसी के पास जाने की जरूरतन नहीं होती, बस एक क्लिक के बाद सिलेंडर आपके घर पहुंच जाता है।
अब आप India Post Payments Bank (IPPB) की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिये भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। IPPB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। ट्विट में लिखा कि आईपीपीबीऑनलाइन अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को आसान और सुरक्षित बनाता है। ट्वीट के साथ IPPB ने एक वीडियो भी दिया है जिसमें ऐप के माध्यम से कैसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं इसका पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया हुआ है।
पहले IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें
लॉग इन करें और पे बिल पर क्लिक करें, अपना एलपीजी सिलेंडर चुनें
अपना बिलर चुनें, उपभोक्ता और LPG आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर भरें
बिल प्राप्त करें पर क्लिक करें, पेमेंट ऑप्शन का चुनाव करें।
पेमेंट वैरिफिकेशन के लिए OTP भरें
आपका एलपीजी सिलेंडर बुक हो गया है और आपको एक SMS आएगा।
वहीं, अन्य चैनलों के माध्यम से की गई बुकिंग के लिए, ऐप से स्कैन और पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं।