How to complete e-KYC in PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि योजना की 10वीं किस्त 1 जनवरी को किसानों के खाते में आ चुकी है। अब जिन किसानों को 10वीं किस्त मिल चुकी है वह 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगली किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं की है तो करा लें। वरना आपकी 11वीं किश्त अटक जाएगी। मोदी सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है।
