आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी जिंदगी के सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक सरकारी काम और सुविधाओं के लिए आधार कार्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। आधार से जुड़ी कई सारी सर्विसेज को ऑनलाइन कर दिया गया है। इन ऑनलाइन सर्विसेज के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। जिसको इंटर करने के बाद ही आप आधार से जुड़ी किसी भी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि आपके आधार से कौन सा नंबर और ईमेल आईडी लिंक्ड है। आइये जानते हैं आधार पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करने का पूरा तरीका।
आधार पर कैसे वेरिफाई करें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
इसकी ऑफीशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in या फिर mAadhaar ऐप पर जाकर आप ईमेल/मोबाइल नंबर' फीचर के तहत इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा को इसलिए शुरू किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक्ड है या नहीं। अगर कोई खास मोबाइल नंबर इससे लिंक नहीं है तो इस सुविधा के जरिए यह भी पता लगाया जा सकता है कि वे चाहें तो मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैं मोबाइल नंबर
अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से ही वेरिफाई है तो आपको स्क्रीन पर एक मैसेज शो हो जाएगा। जिसमें लिखा होगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही वेरिफाइड है। अगर आपको नॉमिनेशन के दौरान दिया गया मोबाइल नंबर याद नहीं है तो आपको माई आधार ऐप पर वेरिफाई आधार फीचर पर मोबाइल नंबर के आखिरी तीन अंकों को चेक करने का ऑप्शन भी है।
नंबर वेरिफेकेशन का पूरा प्रोसेस
अपने नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको आधार सर्विसेज के विकल्प पर जाकर वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको वह मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी इंटर करना होगा जिसे आप वेरिफाई करना चाहते हैं। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा इसके लिए आपको गेट वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद आपको भेजी गई ओटीपी को सबमिट करना होगा। फिर आपको ओटीपी को वेरिफाई करना होगा। अगर आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाता है तो आपको इसकी पुष्टि का एक संदेश मिलेगा।