SBI Yono ऐप पर खोल सकते हैं NPS खाता, घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगा काम

SBI के योनो ऐप के जरिये भी ऑनलाइन NPS खाता खोल सकते हैं

अपडेटेड May 18, 2022 पर 2:45 PM
SBI के योनो ऐप के जरिये भी ऑनलाइन NPS खाता खोल सकते हैं।

NPS account: रिटायरमेंट के बाद लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने कई पेंशन योजनाएं चला रखी है। सरकार की चलाई जाने वाली योजनाओं में से एक नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS है। यह योजना प्राइवेट कंपनियों में नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखकर चलाई गई है क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती। NPS में आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। SBI के योनो ऐप के जरिये भी ऑनलाइन NPS खाता खोल सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका..

SBI के YONO ऐप पर खोल सकते हैं NPS

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में NPS खाता खोल सकते हैं। बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि अब आपको पेंशन अकाउंट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। SBI के YONO ऐप के जरिये NPS अकाउंट खोला जा सकता है। बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करके YONO SBI की मदद से खाता खोल सकते हैं। यहां आपको तरीका बता रहे हैं जिसके जरियए अपने मोबाइल से YONO SBI की मदद से आप नेशनल पेंशन सिस्टम या NPS खोल सकते हैं।


 

YONO SBI ऐप खोलें NPS खाता

- YONO SBI ऐप सबसे पहले मोबाइल में खोलें।

- यहां आप Investment सेक्शन पर जाएं।

- फिर NPS Account Opening सेक्शन पर क्लिक करें।

- ई-सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक करके NPS रजिस्ट्रेशन केऑप्शन पर क्लिक करें।

- आप अपने घर के पास के SBI ब्रांच का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

- यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, पैन नंबर आदि भरना होगा। इसके बाद सबमिट का बटन क्लिक करें।

- इसके बाद आपका एनपीएस खाता खुल जाएगा।

NPS खाते में कितना मिलता है रिटर्न

NPS में निवेश करने पर निवेशक को कंपाउंडिंग के आधार पर रिटर्न मिलता है। इसमें औसतन 8 से 13 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD(1B) 50 हजार रुपये का एक्स्ट्रा छूट भी मिलती है।

Share Market Live Update: बाजार में बढ़त, निफ्टी 16300 के पार, आईटी, फार्मा, रियल्टी शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।