HPCL-IDFC FIRST Bank Credit Card: पेट्रोल-डीजल की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके दाम में इजाफा बना हुआ है। ऐसे में अगर आप पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान हैं तो आपको इस उपाय के जरिए बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, IDFC First Bank ने HPCL और RuPay के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड फ्यूल क्रेडिट कार्ड (co-branded fuel credit card) लॉन्च किया है। इस कार्ड के जरिए पेट्रोल-डीजल खरीदने पर आपको 6.5 फीसदी तक की बचत होगी। यानी अगर आप 1000 रुपये का पेट्रोल-डीजल खरीदेंगे तो 65 रुपये बचेंगे।
IDFC FIRST बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स HP Pay ऐप के जरिए पेट्रोल और डीजल खरीदकर 6.5 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। 6.5 फीसदी की बचत में HPCL की ओर से 1.5 फीसदी कैशबैक, सरचार्ज वेवर (surcharge waiver), वैल्यू बैक (value back) भी शामिल है।
ग्राहकों के लिए दो तरह के क्रेडिट कार्ड
HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स HP Pay ऐप के जरिए पेट्रोल-डीजल खरीदकर फायदा उठा सकते हैं। देश भर में 20,000 से अधिक HPCL रिटेल आउटलेट्स हैं। यह क्रेडिट कार्ड RuPay नेटवर्क पर भी मौजूद होगा। HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड पेट्रोल-डीजल फ्यूल, यूटिलिटी, लाइफ स्टाइल और अट्रैक्टिव मर्चेंट ऑफर्स समेत यूजर के मोबिलिटी संबंधी रेंज को कवर करेगा। HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड के दो वैरिएंट- FIRST Power और FIRST Power+ में मुहैया कराया जाएगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपनी वेबसाइट, ऐप, चुनिंदा शाखाओं और HPCLपंप्स या लोकेशन के हिसाब से दोनों क्रेडिट कार्ड जारी करेगा।
जानिए कार्ड के फीचर्स और फायदे
HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड के FIRST Power वैरिएंट के लिए ज्वाइनिंग फीस 199 रुपये है। इस क्रेडिट कार्ड के फर्स्ट पावर+ वैरिएंट के लिए यूजर्स को 499 रुपये ज्वाइनिंग फीस देना होगा। शुरूआती ऑफर के तहत HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड के दोनों वैरिएंट्स को बिना किसी ज्वाइनिंग फीस के ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है। फ्यूल एफीशिएंट क्रेडिट कार्ड के दोनों वैरिएंट पर एनुअल चार्ज फर्स्ट पावर यूजर के लिए 199 रुपये और फर्स्ट पावर+यूजर के लिए 499 रुपये तय है। इस क्रेडिट कार्ड पर सालाना 9 फीसदी से कम ब्याज दर है। कार्ड पर यूजर को वैल्यू बैक का लाभ भी मिलता है।
HPCL-IDFC FIRST बैंक क्रेडिट कार्ड के FIRST Power वैरिएंट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फ्यूल और LPG की खरीद पर रिवार्ड पॉइंट्स के रूप में 2.5 फीसदी तक वैल्यू बैक, FasTag टॉप-अप, ग्रोसरी और यूटिलिटी खर्च और अन्य एलिजिबल खर्चों पर 2X रिवॉर्ड मिलते हैं।
FIRST Power+ वैरिएंट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फ्यूल और एलपीजी की खरीद पर रिवार्ड पॉइंट्स के रूप में 4 फीसदी तक वैल्यू बैक मिलता है। FasTag टॉप-अप, ग्रासेरी और यूटिलिटी खर्च पर 5 फीसदी तक वैल्यू बैक, इसके अलावा दूसरे एलिजिबल खर्चों पर 3X रिवॉर्ड का लाभ मिलता है।