Indian Currency: 2 रुपये के इस सीरीज वाले नोट से होगी मोटी कमाई, यह है बेहद आसान तरीका

Indian Currency: अगर आपके पास 123456 सीरीज के नोट हैं तो 5 लाख रुपये के मालिक घर बैठे बन जाएंगे। इसके लिए 1 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये, 2 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये या 2,000 रुपये के कोई भी नोट हो सकते हैं

अपडेटेड Jun 13, 2022 पर 5:39 PM
Story continues below Advertisement
1,2,5,10, 20,50,100 रुपये के नोट की सीरीज अगर 123456 है तो बंपर कमाई कर सकते हैं।

Indian Currency: अगर आप दिन भर हाड़ तोड़ मेहनत कर रहे हैं, इसके बाद भी आपकी कमाई नहीं बढ़ रही है। तो हम आपको एक ऐसा आइडिया बता रहे हैं, जहां पलक झपकते ही आप लाखों रुपये का मालिक बन बैठेंगे। दरअसल, अगर आपको पुराने सिक्कों (Old Coin) या नोट का कलेक्शन करने का शौक है तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है, जिसमें आप घर बैठे बिना कोई काम किए और बिना किसी मेहनत के आसानी से लखपति बन सकते हैं।

ऐसा देखा जाता है कि कई बार लोग पुराने सिक्कों या नोटों को बहुत संभाल कर रखते हैं। लेकिन, इन नोटों की कीमत कब अधिक हो जाए, कुछ पता नहीं चलता है। कई ऐसी वेबसाइट हैं जो पुराने नोटों की नीलामी करती हैं। इन वेबसाइट में विजिट करके आप पुराने सिक्के या नोटों की नीलामी कर सकते हैं और आपको मुंह मागी रकम मिलने के पूरे आसार हैं।

अगर आपके पास 1 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये, 2 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये या 2,000 रुपये की भी नोट हो सकती है। इन नोटों में एक खास सीरीज होनी चाहिए। अगर आपके पास एक खासी सीरीज है तो फिर समझ जाइये आपकी किस्मत के दरवाजे खुल गए। जिस सीरीज के नोटों की चर्चा हम यहां पर कर रहे हैं, वह सीरीज है 123456। अगर आपके पास ये नोट हैं तो आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। यहां पर यह जरूरी नहीं है कि वह नोट एक रुपये का है या 2,000 रुपये का। केवल सीरीज सही होनी चाहिए।

Indian Currency: RBI ले सकता है जल्द ही बड़ा फैसला, नोटों पर दिख सकती है रवीन्द्रनाथ टैगोर और अब्दुल कलाम की फोटो


अगर आपके पास इस सीरीज का कोई नोट है तो आप कमर्शियल वेबसाइट पर जाकर इन खास तरह के नोटों के लिए बोलियां आमंत्रित कर सकते हैं। इस बोली में कोई भी भाग ले सकता है। इसके लिए कोई नियम और शर्तें नहीं लागू की गई हैं। इन नोटों की फोटो लेकर आप एक सेलर के तौर पर वेबसाइट पर रजिस्टर करके फोटो को अपलोड कर दें। जिसको इन सीरीज के नोटों को खरीदने में रुचि होगी वह आपसे सीधे संपर्क करेंगे। इसके बाद बातचीत के जरिए आप इनकी कीमत तय कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः यह खबर कई स्रोत से लेकर बनाई गई है। मनीकंट्रोल हिंदी इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।