पोस्ट ऑफिस RD vs SBI Vs ICICI Bank Vs HDFC Bank: जानें कहां रेकरिंग डिपॉजिट पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

HDFC बैंक 6 महीने से लेकर 120 महीने की RD दे रहा है। इस पर अभी 3.75 फीसदी से लेकर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है

अपडेटेड Jul 11, 2022 पर 4:54 PM
पोस्ट ऑफिस 5 साल की RD पर 5.8 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

अगर आपके पास निवेश करने के लिए हर महीने पैसे बचाते हैं और उस पर अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं तो रेकरिंग डिपॉजिट अच्छा विकल्प है।अगर किसी निवेशक के पास बड़ा फंड है तो उसे FD में डाल सकता है। मासिक निवेश के लिए रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर सकते हैं। ज्यादातर बैंक RD पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं कौन कितना दे रहा है ब्याज..

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस 5 साल की RD पर 5.8 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसका तय 5 साल यानी 60 महीने का तय समय होता है। RD को आप आगे भी बढ़ा सकते हैं।


HDFC रेकरिंग डिपॉजिट

HDFC बैंक 6 महीने से लेकर 120 महीने की RD दे रहा है। इस पर अभी 3.75 फीसदी से लेकर 5.75 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। HDFC 5 साल यानी 60 महीने की आरडी पर 6.70 फीसदी ब्याज दे रहा है।

HDFC, RD पर इतना दे रहा है ब्याज। HDFC, RD पर इतना दे रहा है ब्याज।

ICICI Bank रेकरिंग डिपॉजिट

ICICI Bank का रेकरिंग डिपॉजिट छह से 10 साल के लिए मिलता है। ICICI Bank तीन से पांच साल की आरडी पर 5.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। पांच साल से अधिक के समय वाली आरडी पर 5.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

SBI रेकरिंग डिपॉजिट

SBI टर्म डिपॉजिट पर 12 महीने से लेकर 120 महीने की आरडी ऑफर कर रहा है। एसबीआई 5 साल की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 5 साल से अधिक की आरडी पर 5.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

SBI RD पर दे रहा है इतना ब्याज। SBI RD पर दे रहा है इतना ब्याज।

चीन के प्रोत्साहन पैकेज से ग्लोबल मेटल मार्केट में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।