Get App

Indian Railway: इस हफ्ते से रोज 6 घंटे नहीं बुक कर पाएंगे रेलवे का टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Railway: रेल टिकट बुक करना है तो 21 तक नवंबर तक हर दिन 6 घंटे तक ऑनलाइन टिकट नहीं बुक कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2021 पर 10:55 AM
Indian Railway: इस हफ्ते से रोज 6 घंटे नहीं बुक कर पाएंगे रेलवे का टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Railway: अगर रेल यात्रा करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योकि अब आप कुछ घंटों के लिए रेलवे का टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (Passenger Reservation System - PRS) आज से सात दिनों के लिए रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगा। रेल मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। यह कदम सिस्टम के डेटा, नई ट्रेन संख्या और अन्य कामों के अपग्रेडेशन के लिए है। यह गतिविधि 14 और 15 नवंबर की मध्यरात्रि से 20 और 21 नवंबर की रात तक चलेगी।

यात्री सेवाओं को सामान्य करने और कोरोना से पहले जिस तरीके से ट्रेनें चल रही थीं, रेलवे उन सर्विसेज को पटरी पर लाने लिए तैयारी कर रही है। रेल सेवाओं को पटरी पर लाने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़ी संख्या में पुरानी ट्रेन संख्या और मौजूदा यात्री बुकिंग डेटा को अपडेट किया जाना है। इन प्रयासों के तहत सात दिनों तक हर दिन छह घंटे टिकट बुकिंग या इन्हें कैंसल करने जैसी सर्विसेज मुहैया नहीं कराई जा सकेंगी। जिसके चलते टिकटिंग सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए इस को रात में किया जाएगा।

ये सर्विसेज रहेंगी बंद और ये रहेंगी चालू

इन छह घंटों में यानी कि रात 11:30 बजे से सुबह 05:30 बजे तक कोई भी PRS सर्विसेज नहीं मुहैया कराई जा सकेंगी। PRS सर्विसेज के तहत टिकट बुक करना, टिकट को कैंसल कराना, पूछताछ सर्विसेज ये सभी आती हैं। हालांकि रेलवे के मुताबिक PRS सर्विसेज को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं जैसे कि 139 नंबर की सेवा पहले की तरह जारी रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें