ट्रेन में सफर करने वाले अहम खबर है। अक्सर कई बार देखा है कि ट्रेन के सफर के दौरान कई लोगों का ट्रेन का टिकट गुम हो जाता है या फिर कहीं रह जाता है। इसके कारण कई बार लोग बहुत परेशान होते हैं। उन्हें इस बात का डर सताने लगता है कि वह बिना टिकट ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। उन्हें अगर टीटी पकड़ लेगा तो क्या होगा.. वगैरह.. वगैरह..। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि आप तब भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस समस्या का इलाज है।
निकाल सकते हैं डुप्लीकेट ट्रेन टिकट
अगर आपका ट्रेन का टिकट गुम हो जाए या कहीं रह जाए तो आप डुप्लीकेट ट्रेन का टिकट बनवा सकते हैं। ये आसानी से बन जाता है। अगर आपका ट्रेन का टिकट गुम जाए तो रेलवे काउंटर पर जाकर डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ फीस देनी होगी।
50 रुपये में मिलता है डुप्लीकेट टिकट
डुप्लीकेट टिकट के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) की वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। सेकेंड और स्लीपर क्लास के लिए डुप्लीकेट टिकट आपको 50 रुपये में मिल जाएगा। बाकी दूसरे क्लास के लिए डुप्लीकेट टिकट के लिए 100 रुपये लगेंगे। अगर रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद कंफर्म टिकट गुम होने पर किराये का 50 फीसदी देने पर ही डुप्लीकेट टिकट मिलता है।
- अगर आपकी टिकट कंफर्म होने के बाद फट गया है तो डुप्लीकेट टिकट मिल सकता है लेकिन 25 प्रतिशत देना होगा।
- वेटिंग लिस्ट वाली फटी हुई टिकटों के लिए कोई भी डुप्लीकेट टिकट जारी नहीं होता।
-फटी हुई टिकट पर रिफंड मिल सकता है।
- अगर डुप्लीकेट टिकट लेने के बाद ऑरिजनल टिकट मिल भी जाए तो ट्रेन छूटने से पहले दोनों टिकटों को दिखाकर डुप्लीकेट टिकट के लिए दी गई फीस वापिस ली जा सकती है।