Get App

Indian Railway: IRCTC पर तत्काल बुकिंग के लिए अपनाएं ये ट्रिक, कभी नहीं मिलेगी वेटिंग टिकट- तुरंत मिल जाएगी Train Ticket

ज्यादातर लोग तत्काल में टिकट बुक करते हैं लेकिन तत्काल में टिकट मिल जाए तो पहले इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 1:28 PM
Indian Railway: IRCTC पर तत्काल बुकिंग के लिए अपनाएं ये ट्रिक, कभी नहीं मिलेगी वेटिंग टिकट- तुरंत मिल जाएगी Train Ticket
Indian Railway: IRCTC पर तत्काल बुकिंग के लिए अपनाएं ये ट्रिक, होगा फायदा

Tatkal Ticket Booking Trick: रेलवे स्टेशन की लंबी कतार से बचने के लिए ज़्यादातर लोग IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करना पसंद करते हैं। लेकिन अपनी मनचाही तारीख पर टिकट बुक हो जाना काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर त्योहार के आसपास टिकट मिलना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे टाइम में ज्यादातर लोग तत्काल में टिकट बुक करते हैं लेकिन तत्काल में टिकट मिल जाए तो पहले इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और उसके बाद आपको टिकट मिल जाए तो अपने आप को किस्मत वाला मान लेना चाहिए। हालांकि, यहां आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिये आप तत्काल में टिकट बुक करा सकेंगे।

तत्काल रिज़र्वेशन यानी तत्काल टिकट की बुकिंग AC कोच के लिए सुबह 10 बजे से शुरू हो जाती है। वहीं, नॉन -AC कोच के लिए बुकिंग 11 बजे से शुरू होती है। लेकिन तत्काल में टिकट मिलना आसान नहीं होता क्योंकि कुछ टिकटों के लिए हजारों की संख्या में लोग एक साथ बुकिंग करने की कोशिश कर रहे होते हैं। उसके बाद भी ज्यादातर समय टिकट बुक नहीं हो पाती। टिकट बुकिंग के लिए भी खत्म हो जाते हैं।

कई बार टिकट मिलने पर अगर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है तो डिटेल्स डालने में ही समय लग जाता है। उसके बाद कैप्चा कोड डालने में समय लगता है। इसके कारण टिकट बुक करने में समय लगता है और टिकट खत्म भी हो जाते हैं। आपको फिर टिकट वेटिंग लिस्ट वाला मिलता है।

समय लगने की इस दिक्कत से बचाने के लिए IRCTC आपको एक और ऑप्शन देता है जिसमें आपको बार-बार यात्रियों की जानकारी न देनी पड़े। वह आपकों यात्रियों की डिटेल सेव करने का विकल्प देता है। ऐसे में आपको बार बार यात्रियों की डिटेल्स नहीं भरनी होगी और समय बच जाएगा। तत्काल में ऐसे टिकट जल्द बुक कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें