Get App

IT डिपार्टमेंट ने लॉन्च किया एआईएस फॉर टैक्सपेयर ऐप, आसानी से मिलेगी टैक्स रिलेटेड ये सारी जानकारियां

Income Tax Department ने एआईएस फॉर टैक्सपेयर नाम का एक नया ऐप लॉन्च किया है। इससे टैक्सपेयर्स की सुविधाओं में काफी इजाफा होगा। टैक्स पेयर्स अब अपने मोबाइल के जरिए ही एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) और टैक्स पेयर्स इंफॉर्मेशन समरी (TIS) को देख पाएंगे। इसके अलावा भी टैक्स पेयर्स केवल एक क्लिक पर और भी कई सारी जानकारियों को एक्सेस कर पाएंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 2:59 PM
IT डिपार्टमेंट ने लॉन्च किया एआईएस फॉर टैक्सपेयर ऐप, आसानी से मिलेगी टैक्स रिलेटेड ये सारी जानकारियां
IT डिपार्टमेंट ने लॉन्च किया एआईएस फॉर टैक्सपेयर ऐप

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने टैक्स पेयर्स की सुविधाओं में इजाफा करते हुए उनके लिए एक नए ऐप को लॉन्च कर दिया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए गए इस ऐप का नाम एआईएस फॉर टैक्सपेयर (AIS For Tax Payers) रखा गया है। इस ऐप के जरिए टैक्स पेयर्स अपने एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) और टैक्स पेयर्स इंफॉर्मेशन समरी (TIS) को देख पाएंगे।

क्या है ये एनुअल टैक्स स्टेटमेंट

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) टैक्स पेयर्स के लिए फॉर्म 26AS में दिखाई जाने वाली एक जानकारी है। टैक्स पेयर्स एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट में शो हो रही जानकारी पर रिस्पॉन्स भी दे सकते हैं। AIS में टीडीएस, एसएफटी, अन्य जानकारी के तहत रिपोर्ट की गई वैल्यू और मोडिफाइड वैल्यू दोनों ही दिखती है।

AIS फॉर टैक्स पेयर्स ऐप से होंगे ये फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें