Pan-Aadhaar Link कराने के डेडलाइन नजदीक आ गई है। इस अनिवार्य काम को करने के लिए अब लगभग केवल एक ही हफ्ते का वक्त बचा है। बता दें कि पैन कार्ड से जुड़े फ्रॉड को रोकने के लिए और इसके गलत इस्तेमाल पर लगाम लगाने के नजरिए से सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। पैन-आधार लिंक करने से पैन की सेफ्टी भी पुख्ता हो सकेगी।
