अब इस राज्य सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कितना बढ़ा DA

Jharkhand state govt employees DA hiked in line with center modi government Check details

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 9:35 AM
indianRupee

केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते झारखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 1 जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत कर दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया।

झारखंड सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मूल वेतन का मतलब सातवें वेतन आयोग के मैट्रिक्स के अनुसार लिया गया वेतन है।

राज्य सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया जाएगा।


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allownace - DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) में 28 फीसदी की मौजूदा दर से तीन फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

साल में दूसरी बार बढ़ाया DA

केंद्र सरकार ने इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी थी। अब इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी कर दी है। सरकार ने दूसरी बार DA बढ़ाया है। सरकार ने महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाकर 28 से 31 फीसदी कर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।