IPL 2023 का आगाज हो चुका है। सारे क्रिकेट प्रेमी साल भर बड़ी ही बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दर्शकों को क्रिकेट के एंटरटेनमेंट के का डोज लगातार सप्लाई करते रहने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है। रिलायंस जियो ने अपनी इस प्लान को खासतौर पर क्रिकेट के दीवानों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा के साथ और भी कई सारे बेहद कमाल के बेनिफिट्स मिलेंगे। आइये जानते हैं जियो के इस प्लान की सारी डिटेल।
Reliance Jio न्यू क्रिकेट प्लान की सारी डिटेल
रिलायंस जियो (Relaince Jio) के न्यू क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोजाना 3 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। यानी कि आपको 1 महीने में 292 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। साथ ही आपको अस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसेल्टी भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है। इसके साथ ही आपको रिलायंस जियो के न्यू क्रिकेट प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलेगी। रिलायंस जियो के न्यू क्रिकेट प्लान की कीमत 999 रुपये रखी गई है।
31 मार्च से शुरू हुआ था IPL
पूरी दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च 2023 को हुआ था। IPL का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। जिसमें बाजी गुजरात टाइटंस के हाथ लगी थी। दर्शक आईपीएल के इस नए सीजन को जियो सिनेमा या जियो टीवी पर फ्री में देख सकते हैं। वहीं अब तक आईपीएल में 6 मैच खेले जा चुके हैं। इस क्रकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 मई 2023 को खेला जाएगा।