भारती एयरटेल (Bharati Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के प्रीपेड टैरिफ प्लान में बदलाव से लोग परेशान हैं। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने बीते हफ्ते प्रीपेड प्लान के रेट्स बढ़ाए थे। कल रविवार को रिलायंस जियो के बाद प्रीपेड प्लान में बढ़ोतरी की। एयरटेल के रिवाइज प्लान 26 नवंबर. वोडाफोन आइडिया के 25 नवंबर से लागू हो चुके हैं। जियो के प्लान 2 दिन बाद यानी बुधवार 1 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे। सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दाम 20 से 25 फीसदी तक बढ़ा दिये हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सही पैक चुनकर आप कैसे पैसा बचा सकते हैं।
