LPG Cylinder: क्या आपको फ्री में LPG रसोई गैस सिलेंडर चाहिए? अगर हां तो पेटीएम (Paytm) आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। Paytm ने आज अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से एलपीजी सिलेंडर बुक करने वाले नए यूजर्स को ऑफर दे रहा है। देश भर में लाखों ग्राहक पहले से ही अपने एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए पेटीएम का उपयोग करते हैं। फिलहाल भारत गैस की बुकिंग केवल पेटीएम ऐप पर उपलब्ध है।अब इस नई लेटेस्ट ऑफर के तहत यूजर्स को 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिल सकता है। बस उन्हें पहली बुकिंग करते समय पेटीएम ऐप से पेमेंट करते हुए प्रोमोकोड "FIRSTCYLINDER" का इस्तेमाल करना है।
यह कैशबैक ऑफर तीनों प्रमुख एलपीजी कंपनियों इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के सिलेंडर बुकिंग पर लागू है। ग्राहकों के पास पेटीएम पोस्टपेड नामक पेटीएम नाउ पे लेटर प्रोग्राम (Paytm Now Pay Later program) में रजिस्टर करके सिलेंडर बुकिंग के लिए अगले महीने पेमेंट करने का विकल्प भी होगा।
पेटीएम यूजर्स को अपना सिलेंडर मुफ्त में लेने का मौका भी दे रहा है। पेटीएम ऐप पर पेमेंट प्रोसेस को पूरा करने से पहले उन्हें केवल कूपन कोड 'फ्रीगैस (Free Gas)' का उपयोग करना होगा। पेटीएम ग्राहक अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को भी ट्रैक कर सकते हैं और रिफिल के लिए ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट रिमाइंडर्स भी रिफिल के लिए ले सकते हैं।
ग्राहकों को केवल 'बुक गैस सिलेंडर (Book Gas Cylinder’)' टैब पर जाना है, गैस देने वाली कंपनी का चुनाव करना होगा। मोबाइल नंबर/एलपीजी आईडी/उपभोक्ता संख्या डालनी होगी। फिर, पेटीएम वॉलेट पर पेटीएम के पसंदीदा तरीके का ऑप्शन चुनना होगा। जैसे पेटीएम यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग आदि। सिलेंडर को निकटतम गैस एजेंसी द्वारा रजिस्टर पते पर पहां दिया जाएगा।