Ladli Bahna Yojana: CM शिवराज सिंह चौहान आज दूसरी किश्त करेंगे ट्रांसफर, इन बहनों को मिलेंगे 1000 रुपये

Ladli Bahna Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने MP लाडली बहन योजना की शुरूआत की थी। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में दूसरी किश्त जारी कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 12:21 PM
Ladli Bahna Yojana: मध्य सरकार की इस योजना के तहत मजदूर और कमजोर वर्ग की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में लाडली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शिवराज ने कहा था कि 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन के दौरान लाडली बहनों के खाते में योजना की दूसरी किश्त ट्रांसफर की जाएगी। राज्य में करीब 1.25 करोड़ बहनों को इस योजना का फायदा मिल रहा है। दूसरी किश्त के तौर पर अकाउंट में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम आज दोपहर 1 बजे ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सूबे की बहनों से कहा कि वो हर महीने की 10 तारीख को इस योजना के पैसे ट्रांसफर करेंगे।

वहीं इंदौर में सुपर कारिडोर पर हो रहे लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए सुबह से ही महिलाएं आना शुरू हो गया है। दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं सुबह 10 बजे से ही यहां पर पहुंचने लगी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में सूबे की बहनों को संबोधित भी करेंगे।

पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली बहना सेना


कार्यक्रम स्थल पर पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली बहना सेना आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं पूरे पिंक कपड़ों में लाड़ली बहना सेना लिखा कपड़ा बांधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है। इस मंच से मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और उनका सम्मान करेंगे। वहीं बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पूरे पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है। पंडाल फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश में बेटियों को मिलते हैं 15000 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई

जानिए लाडली बहना योजना क्या है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लाडली बहना योजना की शुरूआत 28 जनवरी 2023 को की थी। राज्य सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना के तहत मजदूर और कमजोर वर्ग की महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यानी, हर महीने 1,000 रुपये दिये जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।